गरियाबंदछत्तीसगढ

नवापारा मुक्तिधाम में संत निरंकारी मिशन द्वारा स्थानीय लगाए पौधे आज लेने लगे साकार रूप  

नवापारा राजिम,न्यूज़ धमाका :- गरियाबंद से राजिमलोचन नवापारा में संत निरंकारी मिशन द्वारा स्थानीय नवापारा मुक्तिधाम में लगाए पौधे आज साकार रूप लेने लगे हैं। पिछले वर्ष अगस्त माह में रोपे गए पौधे आज पेड़ का रूप ले रहे हैं, जिससे संत निरंकारी मिशन की महत्वकांक्षी उद्देश्य पूरा होने लगा हैं।

वन नेशन वन अभियान के तहत कोरोनाकाल मे आक्सीजन की कमी को देखते हुए सद्युरु माता सुधीक्षा जी महाराज के आह्वान पर पूरे देश के 350 शहरों मे यह अभियान चलाते हुए जंगल बनाने को लेकर यह पौधे सभी जगह रोपे गए थे।

इसी के तहत नवापारा मुक्तिधाम मे भी संस्था द्वारा 53 पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों में पाम, जाम, नीम, फूल, मुसम्बी व फूल के पौधे सहित अन्य दूसरे पौधे रोपे गए थे। इनमे से अनेक पौधों ने अब फल फूल देना भी शुरू कर दिया हैं।

वन नेशन वन अभियान के तहत पूरे अभियान को लेकर नवापारा निरंकारी मिशन से जुड़े महात्मा गांधी ने बताया कि अभियान को लेकर सद्युरु माता सुधीक्षा महाराज ने सभी केंद्र मे जंगल बनाने के लिए आह्वान किया था जिस पर नवापारा निरंकारी मिशन बखूबी काम कर रहा हैं।

मुक्तिधाम मे रोपे गए पौधे को साकार रूप देने उन्हें सेवादारों द्वारा रोज पानी दिया जाता हैं। उनकी सही जतन व साफ सफाई किया जाता हैं। इन सभी के मेहनत व अथक प्रयास का ही परिणाम हैं कि सद्युरु माता जी का सपना आक्सीजन जोन निर्माण को लेकर था वह पूरा हो रहा हैं।

आने वाले 2023 तक यह अपना पूरा जंगल का स्वरुप ले लेगा, फिर उसे पालिका प्रशासन को सौंप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज इस स्वरुप को देखकर मुक्तिधाम आने वाले लोग तारीफ करते नहीं थकते। इन पौधों का सुंदर स्वरुप व खुशनुमा वातावरण से लोगो का मन आनंदित हो उठता हैं.

भाजपा गिना रहीं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना अंतर्गत बूथ स्तर पर भाजपा द्वारा वृहत कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। विशेष कार्ययोजना बनाकर बूथ पर जनजागरूकता के साथ नरेंद्र मोदीजी के योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति को बताया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कथित असफलताओं को लेकर लगातार लोगों के बीच भाजपा नेताओं का जनसंपर्क जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!