दुर्गछत्तीसगढ

अब तक 13 परीक्षाओं के परिणाम हुए घोषित, 25 मई तक 15 और जारी करने की तैयारी

दुर्ग,न्यूज़ धमाका:- दुर्ग हेमचंद विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह में आयोजित स्वाध्याय स्नातकोत्तर परीक्षाओं तथा बी.लिब एवं होटल मैनेजमेंट के नियमित विद्यार्थियों के परिणामों को मिलाकर कुल 13 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है।

जबकि विश्वविद्यालय द्वारा 25 मई तक 15 और परीक्षाओं के परिणामों को घोषित करने की तैयारी की जा रही है। जबकि विवि में आरडीसी की बैठक 28 मई से 24 जून के मध्य आयोजित होगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव डा.राजमणि पटेल ने बताया कि आनलाइन होमबुक परीक्षा होने के कारण अधिकांश परीक्षाओं में विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का आंकड़ा 95 फीसद से अधिक है। डा.पटेल ने बताया कि जिन 13 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए है।

उनमें एमए पूर्व अर्थशास्त्र में 96 फीसद, एमए पूर्व राजनीतिशास्त्र में 97 फीसद, एमए अंतिम अर्थशास्त्र में 96 फीसद एमएससी अंतिम गणित में 96 फीसद, बी.लिब में 98 फीसद, एमए पूर्व दर्शनशास्त्र में 77 फीसद, एमए अंतिम दर्शनशास्त्र में 95 फीसद, एमए पूर्व मनोविज्ञान में 92 फीसद तथा एमए अंतिम मनोविज्ञान में 98 फीसद तथा पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में 89 फीसद विद्यार्थी सफल घोषित किए गए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!