छतीसगढ़दुर्ग

ट्रेन के सामने कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, पुलिस कर रही शिनाख्त

दुर्ग न्यूज धमाका – भिलाई में रविवार को एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर एक बुजुर्ग ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।


मौके पर मची अफरा-तफरी

ट्रेन के गुजरने के बाद यात्रियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


पुलिस की जांच जारी

सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त की कोशिश जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!