छतीसगढ़रायपुर

नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत ‘खेलो इंडिया संवाद’ में गूंजा युवाओं का जोश अरुण साव ने कहा

27 अगस्त 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – रायपुर NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ में अरुण साव ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। तिलक वर्मा समेत युवाओं ने खेल और 2036 ओलंपिक पर चर्चा की।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के एनआईटी में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में खेल, युवा सशक्तीकरण और विकसित भारत को लेकर युवाओं ने खुलकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा शामिल हुए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

देशभर में आयोजित इस संवाद से करीब 1600 स्थानों के माध्यम से 8 लाख से अधिक युवा जुड़े। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के विचारों और सुझावों को खेल नीति, प्रतिभा विकास और विकसित भारत के निर्माण से जोड़ना रहा। 

अरुण साव बोले- नशे से दूर रहें युवा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत के साथ अपनी कमियों और बुराइयों को दूर करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही मजबूत और विकसित भारत की नींव रख सकता है। साव ने युवाओं से असफलता से निराश न होने और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की क्षमता और ऊर्जा का सही इस्तेमाल देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

पीएम मोदी ने खेल को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार और देश के विकास से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। प्रधानमंत्री ने आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को पहचानने से लेकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाओं की जरूरत है। 

पीएम मोदी ने खेल को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार और देश के विकास से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। प्रधानमंत्री ने आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को पहचानने से लेकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाओं की जरूरत है। 

2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास पर चर्चा

युवा संवाद’ के दौरान युवाओं ने खेल अधोसंरचना के विस्तार, आधुनिक खेल सुविधाओं, प्रतिभा विकास, वर्ष 2036 के ओलंपिक की तैयारियों, नशामुक्ति, युवा नेतृत्व और शासन में युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर सुझाव दिए। कार्यक्रम में युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी पहल की जिम्मेदारी खुद लेने का आह्वान भी किया गया। 

तिलक वर्मा ने बताए खेल के फायदे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि खेल कठिन परिस्थितियों का सामना करना, दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना और टीम के साथ काम करना सिखाता है। उन्होंने खेल को फिटनेस, मानसिक मजबूती और बेहतर जीवनशैली के लिए भी महत्वपूर्ण बताया।

यूथ आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर

वहीं यूथ आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा ने कहा कि युवाओं को सिर्फ सुझाव देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी पहल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने नेतृत्व और शासन-प्रशासन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!