छतीसगढ़दुर्ग

मां के दोस्त का मर्डर, पति से विवाद के बाद लिव-इन में रह रही थी, बच्चों को थी आपत्ति, विवाद के बाद फावडे़ से मार डाले

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिला के लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को महिला के दो बेटों ने अंजाम दिया था। दरअसल पति से विवाद के बाद से महिला बिना शादी किये मृतक के साथ रह रही थी। इस बात से बच्चों को आपत्ति थी और इसी को लेकर आये दिन मृतक युवक से विवाद होता रहता था।

जानिए घटनाक्रम

घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 की है। अहिवारा की रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, इसी वजह से महिला कुछ समय पहले ही पति से अलग हो गई थी। महिला अहिवारा में ही बलविंदर नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। इस बात से उसके बच्चे नाराज थे। महिला के बेटे आये दिन बलविंदर से विवाद करते थे। बच्चों को उनकी मां के साथ बलविंदर का रहना पसंद नहीं था।

बीते मंगलवार की रात महिला के बच्चे घर आये और बलविंदर से विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला के बच्चों ने बलविंदर पर फावड़ा से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दिये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और दोनों लड़कों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने मृतक बलविंदर उर्फ बंटी के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। आज सुबह शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी है। पुलिस दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!