बस्तरजगदलपुर

FIR दर्ज 31.5 टन आयरन ओर गायब : प्लांट पहुंचा ही नहीं, कहीं और खाली कर दिया ट्रक

26 अगस्त 2026 //

जगदलपुर न्यूज़ धमाका – जगदलपुर में एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट के लिए निकला 31.5 टन लौह अयस्क रास्ते में निजी जगह पर अनलोड कर दिया गया। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार है।

एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट के लिए रवाना हुआ करीब 31.5 टन लौह अयस्क तय मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में गायब हो गया। कुम्हार मारेंगा से नगरनार स्टील प्लांट के लिए निकला ट्रक करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करने के बजाय एक निजी स्थान पर पहुंचा, जहां लदे हुए पूरे लौह अयस्क को अनलोड कर दिया गया। इसके बाद ट्रक वापस लौट गया।

रास्ते में ही खाली कर दिया 31 टन आयरन ओर

मामले की शिकायत के बाद परपा थाना पुलिस ने अमानत में खयानत के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। बस्तर के एएसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक, करीब 31 मीट्रिक टन आयरन ओर से लदा ट्रक नगरनार स्टील प्लांट के लिए रवाना हुआ था, लेकिन प्लांट पहुंचने के बजाय रास्ते में ही माल अनलोड कर दिया गया और ट्रक वापस लौट गया। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों की पहचान की है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और मिलीभगत पर भी जांच जारी

अब पुलिस की जांच का अहम सवाल यही है कि, एनएमडीसी के लिए निकला 31.5 टन लौह अयस्क आखिर किसके कहने पर तय मंजिल से पहले निजी जगह पर खाली किया गया? माल को प्लांट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालने वाली ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में किस स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!