निधनभिलाई

अंतिम संस्कार कल अनूठे जननेता वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन : भिलाई नगर निगम में 5 बार रहे निर्दलीय पार्षद

26 अगस्त 2026 //

भिलाई न्यूज़ धमाका – सियासत की अपनी अनूठी शैली और जुणरूपन के लिए जाने जाने वाले पांच बार निर्दलीय पार्षद रहे वशिष्ठ नारायण मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम में पांच बार के पार्षद, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शहर की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का बुधवार 26 अगस्त को निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है।

अंतिम संस्कार 27 अगस्त को 

अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनका निधन भिलाई के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सियासत से बड़ा था उनका कद

वशिष्ठ नारायण मिश्रा भिलाई की राजनीति में एक बड़े कद के नेता माने जाते थे। पांच बार पार्षद रहकर उन्होंने अपने वार्ड के साथ ही पूरे शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने युवाओं को राजनीति से जोड़ा। सार्वजनिक जीवन में उनके सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और सक्रियता को हमेशा याद किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!