छतीसगढ़भिलाई

भिलाई में अवैध सामाजिक भवन को तोड़ा जाएगा, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

भिलाई न्यूज धमाका – भिलाई नगर पालिक निगम जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर क्षेत्र में निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुपेला थाना के पीछे बने अवैध सामाजिक भवन को तोड़ने के निर्देश दिए गए।


अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान महापौर नीरज पाल, विधायक रिकेश सेन और निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पाया कि सुपेला थाना के पीछे एस.एल.आर.एम. सेंटर के पास कुछ लोगों ने अवैध रूप से सामाजिक भवन का निर्माण कर उसे संचालित करना शुरू कर दिया है।

निगम आयुक्त ने जोन के सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व टीम ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी।


बैडमिंटन कोर्ट और सब्जी मण्डी का भी निरीक्षण

  • नेहरू नगर के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट में वर्षा जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाने और उखड़े पेवर ब्लॉक बदलने के निर्देश दिए गए।
  • आकाश गंगा सुपेला सब्जी मण्डी का स्थल छोटा होने से आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है। इसलिए मण्डी को स्थानांतरित करने के लिए नया स्थल खोजा जा रहा है।

स्लाटर हाउस संचालन के निर्देश

नेहरू नगर स्थित स्लाटर हाउस के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ठेकेदार को नियमों के तहत प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण में मौजूद अधिकारी

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता बसंत देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला और जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!