छतीसगढ़भिलाई

छुट्टी के दिन स्पा सेंटर खुलने पर कार्रवाई : सूर्या माल के 7 स्पा संचालिकाएं गिरफ्तार, कोर्ट ने सभी को जेल भेजा

भिलाई न्यूज धमाका – स्मृति नगर पुलिस चौकी ने सूर्या माल क्षेत्र में स्थित 7 स्पा और ब्यूटी सैलून पर छापेमारी की। शासन के नियमों के अनुसार, मंगलवार को सभी स्पा और ब्यूटी सैलून को साप्ताहिक छुट्टी रखना अनिवार्य है। छुट्‌टी के दिन भी स्पा सेंटर और सैलून खोलने पर पुलिस ने 7 स्पा संचालिकाओं को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।

इस मामले में पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि न्यू एलोरा स्पा, रॉयल रिलेक्सिंग स्पा, द फाइनिंग स्पा, द राइजिंग स्पा, कृतिमा स्पा एंड ब्यूटी, संजू स्पा एंड ब्यूटी और दिशा स्पा एंड ब्यूटी खुले मिले। चेकिंग के दौरान न केवल ये स्पा खुले पाए गए, बल्कि संचालिकाओं ने पुलिस टीम और साक्षियों से विवाद भी किया। इससे वहां मौजूद लोगों के बीच अशांति का माहौल बना। पुलिस ने सभी संचालिकाओं को गिरफ्तार कर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में मामला दर्ज किया है।

सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी छावनी न्यायालय ने सभी को केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने शहर के अन्य स्पा और ब्यूटी सैलून संचालकों को शासन की गाइडलाइन और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की हिदायत दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!