छतीसगढ़

कोतबा में कृषि विभाग की जांच टीम पहुंची, किसानों को मिला खाद – कालाबाजारी रोकने दबिश की तैयारी

कोतबा में कृषि विभाग की टीम जांच करने पहुँची

कोतबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोतबा में बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने खाद वितरण व्यवस्था की जांच की। एसडीओ आरके पैंकरा, बागबहार नायब तहसीलदार करण सिंह राठिया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उर्वशी पैंकरा सहित अधिकारियों ने स्टॉक व वितरण पंजी का मिलान किया और मौके पर किसानों को खाद उपलब्ध कराया।

हालांकि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद नहीं मिल सका। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाएगा।

खाद की कमी बनी समस्या

पिछले वर्ष 11,142 बोरी यूरिया का आबंटन हुआ था, जबकि इस वर्ष केवल 7,896 बोरी ही मिली है। यानी करीब 3,296 बोरी कम। किसानों ने शिकायत की कि इससे उनकी पैदावार प्रभावित हो सकती है।

कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने कहा कि जशपुर जिले में इस साल एक लाख टन से अधिक यूरिया का आबंटन हुआ है। कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी, जो संदिग्ध दुकानों और जमाखोरों पर दबिश डालेगी। अवैध स्टॉक पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि भंडारण केंद्रों में स्टॉक उपलब्ध है और 1-2 दिनों में किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!