
भिलाई न्यूज धमाका – वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कोसा नगर रेशने आवास जलभराव प्रभावित 62 परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। प्रत्येक परिवार को ₹6,500 की राशि के साथ एक पौधा और तिरंगा भी भेंट किया गया।

जुलाई में भारी वर्षा के दौरान जलभराव से कई घर डूब गए थे, जिससे घरेलू सामान को नुकसान हुआ और रहवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घटना के बाद विधायक सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा करवाई थी।
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ₹500 की अतिरिक्त राशि भी राहत मद में जोड़ी गई है, ताकि प्रभावित परिवार अपनी क्षति की भरपाई के साथ त्योहार की तैयारियां कर सकें।
इस अवसर पर विधायक ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियानों में भागीदारी की अपील की।



