छतीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर: नशे में चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का निलंबन

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के रूपपुर प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर मनमोहन सिंह को नशे की हालत में स्कूल पहुंचने पर निलंबित कर दिया गया। हेडमास्टर बोल बम का भगवा चड्डा पहने, शराब के नशे में धुत होकर कक्षा में पहुंचा और टेबल पर पैर फैलाकर लेट गया।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। पूछताछ में हेडमास्टर ने सफाई दी कि उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टर ने रोज़ाना 100–200 ग्राम शराब लेने की सलाह दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हेडमास्टर अक्सर शराब पीकर स्कूल आता था। पहले भी दो बार उसे नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

शिक्षाविदों का कहना है कि ऐसे मामलों में यह केवल अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पहली गलती पर काउंसलिंग भी जरूरी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!