छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर: नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बोड़ला-पुसनार के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। इस दौरान डीआरजी के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान 11 अगस्त को सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। मंगलवार को नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलियां चलाईं।

कई घंटों तक रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही। मुठभेड़ में घायल दोनों जवानों को पहले बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!