छतीसगढ़रायपुर

रायपुर: खुले में कोयला-राखड़ ढोने पर 188 वाहनों पर ₹2.18 लाख का जुर्माना

जाग उठा परिवहन विभाग : ​​​​​​​खुले में कोयला-राखड़ ढोने वाले 188 वाहनों पर 2.18 लाख का जुर्माना

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में बिना तिरपाल के कोयला और राखड़ ढोने वाले भारी वाहनों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान 188 वाहनों पर प्रकरण दर्ज कर ₹2.18 लाख का चालान काटा गया।

परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश के निर्देश और उप परिवहन आयुक्त डॉ. रविशंकर के मार्गदर्शन में रायपुर उड़नदस्ता दल ने प्रभारी सी.के. साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम ने पाया कि कई वाहन बिना तिरपाल के सड़कों पर दौड़ रहे थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि कोयला-राखड़ परिवहन के दौरान 200 JSM मानक तिरपाल का इस्तेमाल अनिवार्य है। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने, फिटनेस, बीमा और परमिट जैसे दस्तावेज रखने के भी निर्देश दिए गए।

प्रभारी सी.के. साहू ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा और जनसुविधा सुनिश्चित हो सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!