छत्तीसगढरायपुर

राजधानी में 130 सिटी बसों के पहिए थमे : बसों के चालक पिछले महीने से हड़ताल पर

रायपुर न्यूज़ धमाका /// मंत्रालयीन कर्मचारियों को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन पहुंचाने वाले सिटी बसों के चालक पिछले महीनेभर से हड़ताल पर हैं। इसके चलते 130 सिटी बसों के पहिए थम गए हैं। अमानाका बस डिपो में सिटी बसों को खड़ी कर चालक परिचालक हड़ताल पर चले गए हैं।

इस वजह से अब मंत्रालय आवागमन करने वाले कर्मचारियों को ऑटो रिक्शा और अन्य दूसरे साधनों से ज्यादा किराया देकर आना-जाना करना पड़ रहा है। कोरोना के चलते लगभग महीनेभर तक मंत्रालय में कम कर्मचारियों का रोज जाना हो रहा था

कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिसके चलते कर्मचारियों को रोज समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सिटी बसों के चालक-परिचालक अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि वेतन कटौती बंद की जाए और महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए।

इन सभी मांगों को लेकर वे पिछले 1 महीने से रायपुर के आमानाका बस डिपो में सिटी बसें खड़ी कर हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वे हड़ताल पर रहेंगे और सिटी बसें नहीं चलाएंगे। अब देखने वाली बात होगी कि शासन की ओर से इस मामले का कब निराकरण किया जाएगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!