संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि समस्त सतनामी समाज अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 सितम्बर 2022 दिन रविवार को सतनामी समाज की आन बान शान जगत सम्राट राजागुरु धर्मगुरु गुरुद्वारा गुरुगद्दीनशीन भण्डारपुरी धाम एवं सतनाम धर्म संचालक भारतवर्ष, अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में गुरुद्वारा गुरुगद्दी भण्डारपुरीधाम में बैठक आयोजित किया जायेगा।
अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवराजगुरु धर्मगुरु गुरु ढालदास साहेब जी धर्मगुरु गुरु मकसुदन साहेब जी श्रेष्ठगुरु सतधारीगुरु त्यागीगुरु तपस्वीगुरु गुरु सोमेश बाबा जी अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेश अध्यक्ष युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी, अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ युवराजगुरु गुरु सौरभ साहेब जी बैठक में शामिल होगें।
बैठक में निम्न बिंदु पर चर्चा होगी
एक दिवसीय विशाल गुरूदर्शन एवं संतसमागम मेला भण्डापुरीधाम में आयोजन के विषय में चर्चा, समाजिक एवं धार्मिक विषयों में चर्चा होगी बैठक में अखिल भारतीय सतनाम सेना पदाधिकारीयों का उपस्थिति अनिवार्य है बैठक में समाज के राजमहंत जिलामहंत ब्लाकमहंत, सेक्टरमहंत अठगंवा महंत एवं समस्त भण्डारी साटीदार समाज प्रमुख अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान, व्यवसायी, साधु संत, एवं सतनाम सेना पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं सतनाम आध्यात्मिक शक्ति परिवार, सतंसमाज सादर आमंत्रित है।