
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी रायपुर में आयकर विभाग ने शुक्रवार की सुबह छत्तीसगढ़ की बड़ी दबिश दी है। आईटी की टीम विधानसभा रोड स्थित लेक्जोरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर 102 में सुबह-सुबह ही पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि यहां फ्लैट नंबर 102 में रहने वाले रेलवे और सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार अंकित अग्रवाल के घर और आफिस में रेड पड़ी है। पता चला है कि आयकर के 10 अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और कम्प्यूटर, लेपटॉप की जांच कर रही है

