महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार’, फिर बनने जा रही हैं पढ़िए ताजा घटनाक्रम और जानिए क्यों कहा जा रहा ऐसा

न्यूज़ धमाका /// क्या महाराष्ट्र में एक बार फिर सत्ता का उलटफेर होने जा रहा है? क्या एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है? महाराष्ट्र से जुड़ी ताजा सियासी घटनाक्रम देखने के बाद ऐसी सरगर्मियां तेज हैं। एक तरफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि मार्च तक महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन जाएगी। इस बीच, बता चला है कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार दिल्ली में हैं। उनके पास उनके खास प्रफुल्ल पटेल भी हैं। वहीं भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई से दिल्ली रवाना हुए हैं। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पहले से दिल्ली में हैं और उन्होंने आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अमित शाह के पास ही महाराष्ट्र का प्रभार है। अमित शाह और चंद्रकांत पाटिल की मुलाकात के दौरान फडणवीस को भी मौजूद रहना था, लेकिन वो समय पर नहीं पहुंच सके।

यह सब घटनाक्रम तब हो रहा है जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी गले की सर्जरी हुई है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार शरद पवार को अगला राष्ट्रपति बनाने की ऑफर दे सकती है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई 2022 में समाप्त हो रहा है। इस तरह भाजपा, एनसीपी को अपने पाले में ला सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!