
05 अगस्त 2026 //
महाराष्ट्र न्यूज़ धमाका – महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और CRPF की कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए 14 हथियार, IED, एसएलआर मैगजीन और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई
14 हथियारों के साथ आईईडी और विस्फोटक बरामद
सुरक्षा बलों ने जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 14 हथियारों के साथ आईईडी, एसएलआर की मैगजीन और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की है। बरामद हथियारों में एसएलआर, .303 रायफल, 12 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल और बीजीएल लॉन्चर जैसे हथियार शामिल हैं।
सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने दबोचा हथियारों का जखीरा
नक्सलियों द्वारा इन हथियारों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें यह बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है और बरामद सामग्री की जांच की जा रही है।



