
05 अगस्त 2026 //
राजिम न्यूज़ धमाका – संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से आए पावन माटी युक्त कलश रथ का राजिम में भव्य स्वागत किया गया।
राजिम संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से प्राप्त पावन माटी युक्त कलश का राजिम में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।
भव्य स्वागत के बीच राजिम पहुंचा पावन कलश रथ
रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पूज्य संत महात्माओं, राजिम लोचन महाराज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल विधायक गण के सदस्यों एवं संत समाज के करकमलों से पावन कलश ग्रहण करने के पश्चात कलश रथ राजिम पहुंचा। राजिम पुल से गुरु रविदास मंदिर तक समाज प्रमुखों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया।

हर गांव तक पहुंचेगा समरसता का संदेश
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि, यह पावन कलश गरियाबंद जिले के प्रत्येक मंडल एवं ग्राम तक पहुंचकर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और मानवता के संदेश का प्रचार-प्रसार करेगा तथा समाज में सामाजिक सद्भाव एवं जनजागरण का माध्यम बनेगा
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर साहू, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष गण रिकेश साहू, धनराज विश्वकर्मा, गोपी ध्रुव, सुमित पारख, सोमप्रकाश साहू, जिला पंचायत सभाष शिवांगी चतुर्वेदी, मधु बाला रात्रे, भुवन साहू, हेमन वर्मा, संतोषी श्रीवास्तव, रेणुका साहू, आकाश राजपूत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक साहू, हरीश साहू, बिरेन्द्र साहू, अमित वाखरिया, रितेश यादव, आशीष पांडेय, बादल साहू, कुलेश्वर साहू, भारत यादव, उत्त्तम निषाद, सुरेश पटेल, श्रेयांस उपाध्याय, संजू सोनकर, खुशी साहू, हेमलता साहू, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


