महाराष्ट्र

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अभिनेत्री रिया सेन

महाराष्ट्र,न्यूज़ धमाका :- भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पातुर से आज की पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है। इस दौरान यात्रा को लगातार बॉलीवुड का साथ भी मिलता दिख रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह के बाद अब इस यात्रा का हिस्सा अभिनेत्री रिया सेन भी बनीं।

यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा, न कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में दिखेगा। उन्होंने कहा आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा।

इस यात्रा का यहां कोई असर नहीं होगा। राहुल गांधी ने दावा किया था कि बीजेपी रोज संविधान पर हमला करती रहती है, क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और 2016 में नोटबंदी लागू करने के फैसले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि इन दोनों ही कदमों का इस्तेमाल छोटे और मध्यम व्यापारियों, दुकानदारों और किसानों को खत्म करने के लिए हथियार के रूप में किया गया था। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस ने एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!