मुंबईमहाराष्ट्र

मुंबई पानी-पानी, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट,अमरनाथ यात्रा रोकी, आगे देखिये

मुंबई,न्यूज़ धमाका :- मौसम विभाग ने दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज़ बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया। आज यहां मुंबई के सायन इलाके का वीडियो देख सकते हैं। भारी बारिश के चलते मुंबई के सायन इलाके में जलजमाव हो गया है,

जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। भारी बारिश के कारण यहां कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और भूस्खलन के खतरे के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।

मुंबई सहित कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अंधेरी, सायन, चेंबूर और कुर्ला के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। मुंबई में रुक रुक कर तेज बारिश शुरू है। मुंबई में पिछले 12 घंटों में शहर में 95.81 mm जबकि पूर्वी उपनगर में 115.09 mm और पश्चिमी उपनगर में 116.73 mm बारिश दर्ज हुई है।

राजधानी दिल्ली में भी येलो अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ले रहे पल-पल की जानकारी

भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अलर्ट मोड में आ गए हैं और बारिश के हालात पर खुद नज़र बनाए हुए हैं। वह लगातर कोंकण क्षेत्र के सभी जिलाधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबंधित विभागों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!