रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान,केन्द्रीय जांच एजेंसी के छापे को लेकर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गैर बीजेपी शासित राज्यों में केंद्रीय जाँच एजेंसी के छापों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब महाराष्ट्र में छापे नहीं पड़ेंगे. अब वहां से आईटी, ईडी और सीबीआई के दफ्तर उठकर झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान या साउथ के राज्यों में जाएंगे. वहां कोई कार्रवाई नहीं होगी.

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 8 साल में मोदी सरकार के दौरान एक भी बीजेपी के नेता के यहां केंद्रीय एजेंसी के की कोई कार्रवाई नहीं हुई. ईडी, आईटी, सीबीआई, डीआरआई, इन सबका केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है.

इसके जरिए पक्ष और विपक्ष के नेताओं को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए कहा कि मीडिया को नियंत्रित किया जा रहा है, नेताओं को नियंत्रित किया जा रहा है, राजनीतिक दलों को नियंत्रित किया जा रहा है. यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!