राजनांदगांवछत्तीसगढ

मूकबधिर से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

राजनांदगाव,न्यूज़ धमाका :– मोहला-मानपुर में एक शर्मनाक करतूत को अंजाम देने वाले दरिंदे को पुलिस ने सलाखों के पीचे पहुंचा दिया. वहशी ने मूकबधिर से रेप किया था. अब दुष्कर्मी आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है. दरअसल, मानपुर पुलिस ने एक मूकबधिर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बीते दो जुलाई को पीड़ित महिला ने मानपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

एक और दो जुलाई की दरमियानी रात वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी. इस दौरान कहगांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश रघुवंशी ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. पीड़ित मूकबधिर महिला की रिपोर्ट पर थाने में मामला कायम कर मानपुर पुलिस सरगर्मी से आरोपी दिनेश की तलाश में जुटी हुई थी.

इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कहगांव चौक से आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. बहरहाल, दुष्कर्मी दिनेश रघुवंशी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है. अब वहशी सलाखों के पीछे पहुंच गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!