बडोलाबोड़ला

मोबाइल की लत ने ली जान : परिजनों की डांट से नाराज 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

03 अगस्त 2026 //

बडोला न्यूज़ धमाका – मोबाइल फोन की लत और एक पल का गुस्सा आज फिर एक हंसते-खेलते परिवार पर कहर बनकर टूटा।

 मोबाइल फोन की लत और एक पल का गुस्सा आज फिर एक हंसते-खेलते परिवार पर कहर बनकर टूटा। बोड़ला में मोबाइल चलाने से मना करने पर 9वीं कक्षा की छात्रा प्रगति मरकाम ने किराए के मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस खौफनाक कदम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 

ली जानकारी के अनुसार, मृतक बालिका प्रगति मरकाम कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसके पिता राजेश मरकाम और माता बोड़ला स्थित शासकीय छात्रावास में रसोइया का काम करते हैं। परिवार बोड़ला में ही एक किराए के मकान में रहता है।

मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर डांटने पर बेटी ने की खुदकुशी

बताया जा रहा है कि,  घटना वाले दिन प्रगति लगातार मोबाइल चला रही थी। इस दौरान पिता राजेश मरकाम ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और मोबाइल न चलाने की हिदायत देते हुए डांट दिया। पिता की इस बात से दुखी और नाराज होकर बच्ची ने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी का फंदा लगा लिया।

दरवाजा तोड़कर छात्रा को निकाला गया बाहर

घटना के बाद परिजनो ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चों में मोबाइल की लत और छोटी-छोटी बातों पर उग्र कदम उठाने की प्रवृत्ति बेहद चिंताजनक है। अभिभावक बच्चों को अचानक डांटने के बजाय धैर्य और समझाइश से मोबाइल के सही इस्तेमाल के प्रति जागरूक करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Back to top button
error: Content is protected !!