हरिद्वार 

हरिद्वार में कांवड़ खंडित होने पर भारी बवाल :  हरियाणा नंबर की कार ने मारी टक्कर, गुस्साए कांवड़ियों ने तोड़फोड़ की, चालक को पीटा

03 अगस्त 2026 //

हरिद्वार न्यूज़ धमाका – रुड़की में 1 अगस्त की रात मंगलौर कोतवाली के पास दिल्ली निवासी युवक को कांवड़ियों ने घेर लिया। उपद्रवियों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए। एक युवक गाड़ी की छत और बोनट पर कूद-कूदकर तोड़फोड़ करता नजर आया, जिससे हाईवे पर काफी देर तक हंगामा रहा।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सटे रुड़की में कार की टक्कर से कांवड़ खंडित होने के बाद उग्र हुई भीड़ ने चालक के साथ बुरी तरह मारपीट की और हरियाणा नंबर प्लेट लगी कार को लाठी-डंडों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया है।

कांवड़ खंडित होने के बाद अचानक बिगड़े हालात 

घटना 1 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के पास यह हादसा घटित हुआ।

मूल रूप से फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी और वर्तमान में दिल्ली के मैदान गढ़ी (भाटी माइंस) में रहने वाले सोनू अपनी एस्प्रेसो कार (HR38AC4479) से वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी से एक कांवड़िए को टक्कर लग गई, जिससे उसकी पवित्र कांवड़ नीचे गिरकर खंडित हो गई।

भड़का आक्रोश, हाईवे पर मचा उत्पात 

जैसे ही आसपास मौजूद कांवड़ियों को पता चला कि कार हरियाणा नंबर की है, माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए लोगों ने तुरंत कार चालक सोनू को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

कार की छत पर कूद-कूदकर की तोड़फोड़

 आक्रोशित भीड़ और कांवड़ियों ने कार पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उपद्रवियों ने गाड़ी के सभी शीशे चकनाचूर कर दिए और पीछे का दरवाजा मोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब एक स्थानीय युवक दौड़कर कार की छत पर चढ़ गया और उस पर कूद-कूदकर छत व बोनट को पूरी तरह से पिचका दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Back to top button
error: Content is protected !!