बिलासपुरछत्तीसगढ

कुएं में गिरने ढाई साल की बच्ची की हुई मौत

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन में मां के साथ नहाने के लिए गई ढाई साल की बच्ची खेलते हुए कुएं में गिर गई। इसकी भनक मां को नहीं लगी। बाद में स्वजन के तलाश करने पर बच्ची कुएं में मिली। उसे अस्पताल ले जाने डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पचपेड़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन में रहने वाले विमल पटेल(29) किसान हैं।

रविवार को उनकी पत्नी रामबाई अपनी ढाई साल की बेटी लता को लेकर नहाने के लिए गई थीं। बच्ची को नहलाने के बाद वे कपड़े धोने गईं। इस बीच बच्ची वहीं पर खेल रही थी। महिला का ध्यान अपनी बेटी पर नहीं रहा। बच्ची खेलते हुए कुएं में गिर गई। इसकी भनक उन्हें नहीं लग पाई।

बच्ची के दिखाई नहीं देने पर मां ने घर वालों को जानकारी दी। तलाश करने पर बच्ची कुएं में दिखाई दी। परिवार वाले उसे बाहर निकालकर बलौदाबाजार स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। स्वजन बच्ची के शव को लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी होने पर पचपेड़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!