
21 अगस्त 2026 //
बिलासपुर न्यूज़ धमाका – के चिल्हाटी गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। छोटा भाई डूबा तो उसे बचाने बड़ा भाई भी पानी में कूद गया।
बिलासपुर शहर में चिल्हाटी गांव में दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे, जबकि उनके पिता फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान छोटा भाई अचानक तालाब में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई भी पानी में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
छोटे भाई को बचाने पानी में कूदा बड़ा भाई
चिल्हाटी गांव में दोनों भाई तालाब के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान छोटा भाई अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई खुद को संभाल नहीं सके और डूब गए।
ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निका
आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पिता के फोन पर बात करने के दौरान हुआ हादसा
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त बच्चों के पिता फोन पर बात कर रहे थे, जबकि दोनों बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि, क्या बच्चों पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।



