छतीसगढ़राजनांदगांव

राजनांदगांव: प्रेम प्रसंग से सनका प्रेमी, दोस्त की हत्या कर दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव न्यूज धमाका – जिले में दोस्ती और प्यार की जंग ने एक दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया। प्रेमिका और दोस्त के बीच बढ़ते प्रेम संबंध से बौखलाए एक प्रेमी ने अपने ही जिगरी दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पांच दिनों की जांच के बाद पुलिस ने इस हत्या का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


कैसे बढ़ा विवाद?

गौरी नगर निवासी अनिल डौंडे (32 वर्ष) अपनी प्रेमिका को ‘पत्नी’ बताकर किराए का मकान दिलवाता था और उसकी देखभाल भी करता था। लेकिन जब वह अपने परिवार के पास चला गया, तो उसने अपने दोस्त अजय सिन्हा को प्रेमिका की जिम्मेदारी सौंपी।
इसी दौरान अजय और प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो अनिल को नागवार गुज़रीं। गुस्से में उसने दोस्त को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।


चाकू-पत्थरों से की गई हत्या

6 सितंबर की रात अनिल ने अपने साथी तुलेश साहू (32 वर्ष) की मदद से पूरी योजना बनाई। 7 सितंबर की सुबह तीनों झांकी देखने के बहाने साथ निकले। शराब पीने के बाद झगड़ा बढ़ा और अनिल ने तुलेश के साथ मिलकर अजय पर चाकू और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी।
वारदात के बाद दोनों ने सबूत मिटाने की कोशिश की और फरार हो गए।


पुलिस की तफ्तीश और गिरफ्तारी

7 सितंबर को जोरातराई रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात शव मिलने के बाद सोमनी पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसपी मोहित गर्ग और एएसपी राहुल देव शर्मा के निर्देश पर बनी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपी अनिल डौंडे और तुलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया।


कानूनी कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!