छतीसगढ़सीतापुर

सीतापुर: बाइक-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ट्रक और बाइक के बीच भिड़ंत

सीतापुर न्यूज धमाका – सीतापुर के पास नेशनल हाईवे क्र-43 पर ग्राम गुतुरमा के बेलगांव नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, ग्राम उलकिया ठेरगापारा निवासी विक्की (25) अपने रिश्तेदार दिलभंजन (40) के साथ बाइक से गुतुरमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पत्थलगांव से अंबिकापुर की ओर जा रहे ट्रक क्र-CG15A C5441 से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इलाज के लिए रेफर

हादसे में बाइक चला रहे विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दिलभंजन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

गांव में शोक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!