भोपाल

ओबीसी महासभा का बड़ा आंदोलन आज, ओबीसी आरक्षण के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास का करेंगे घेराव, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

भोपाल न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश में ओबीसी महासभा का आज बड़ा आंदोलन होने वाला है. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म करने के खिलाफ ओबीसी महासभा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा. सरकार की तरफ से 8 पदाधिकारियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं. नोटिस में कोरोना गाइडलाइन का हवाला दिया गया है.

ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि सीएम आवास का घेराव करेंगे. मांगें नहीं मानी, तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे. ओबीसी महासभा के सीएम हाउस घेराव के ऐलान के बाद सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सीएम हाउस जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई. सीएम हाउस जाने वाले मार्गों पर बेरिकेडिंग कर दी गई है. ओबीसी आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा ने सीएम हाउस घेराव का एलान किया है.

ओबीसी महासभा ने महाआंदोलन के लिए सूचना पत्र भी जारी किया है. इसमें बताया गया है कि भोपाल में 2 जनवरी को यह आंदोलन किया जाएगा और सरकार से ओबीसी आरक्षण की मांग की जाएगी. ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र कुशवाहा ने पिछड़ा वर्ग के लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार की तरफ से हमें नोटिस दिया जा रहा है और रोका जा रहा है, लेकिन ओबीसी महासभा का यह आंदोलन होकर रहेगा.

इधर आंदोलन से पहले प्रशासन ने आंदोलन को लेकर नोटिस दिया है, जिसमें कोरोना का हवाला देते हुए प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है. सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर भोपाल ने महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र कुशवाहा को नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना के बचाव के लिए प्रतिबंधत्माक आदेश प्रभावशील है ऐसे समय में प्रदर्शन करना सही नहीं है, अगर आंदोलन किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!