तमिलनाडुदेश

कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते वायुसेना मुख्यालय को सौंपी जाएगी

तमिलनाडु न्यूज़ धमाका /// कुन्नूर के पास बीते साल 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस हादसे की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर हादसे की तीनों सेनाओं की जांच रिपोर्ट पूरी होने के करीब है। रिपोर्ट के अगले सप्ताह वायुसेना के मुख्यालय को सौंपी जा सकती है। शनिवार को घटना से अवगत लोगों ने इस बात की जानकरी दी है।

रिपोर्ट को सौंपे जाने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली जांच टीम ने हेलीकॉप्टर हादसे के लिए जिम्मेदार संभावित मानवीय त्रुटि समेत सभी संभावित पहलुओं की छानबीन की है। साथ ही इस पहलू की भी जांच की है कि जब हेलीकॉप्टर उतरने की तैयारी कर रहा था, तब चालक दल के दिशाभ्रमित होने का कहीं यह मामला तो नहीं है।

घटनाक्रम से अवगत लोगों ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के निष्कर्ष और उसके द्वारा अपनाई गई प्रकिया की कानूनी पड़ताल की जा रही है। कानूनी पड़ताल यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि जांच टीम ने सभी निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन किया हो। हादसे के संभावित कारणों के बारे में पूछे जाने पर कई विमानन विशेषज्ञों ने कहा है कि पायलट के परिस्थितिजन्य जागरूकता खोने से दृश्य भ्रम होने पर कई हवाई दुर्घटनाएं होने के उदाहरण हैं। उनमें से एक ने कुन्नूर हादसे के बारे में कयास लगाने से इनकार करते हुए कहा कि खराब मौसम कभी-कभी परिस्थितिजन्य जागरूकता खोने का कारण बन जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!