विदेशदेश

चीन और जापान समेत इन 5 देशों से आने वाले यात्रियों का आरटी -पीसीआर टेस्ट किया गया अनिवार्य

विदेश,न्यूज़ धमाका :- चीन,जापान समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्र सरकार भी सतर्क नजर आ रही है. यही वजह है कि विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को लेकर सरकार ने अहम फैसला लिया है.

कोरोना अब फिर से जिस तरीके से चीन में कहर बरपा रहा है, उसे देख भारत की भी सिरदर्दी बढ़ने लगी है. यही वजह है कि भारत की तरफ से भी एहतियाती कदम उठाए जाने लगे हैं. अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले पैसेंजर्स के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है. एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अगर इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं या उसका परीक्षण सकारात्मक पाया जाता है, तो उसे क्वारंटाइन में रखा जाएगा.

भारत में कोविड-19 के 201 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,76,879 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,397 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल द्वारा आंकड़ों के पुनर्मिलान के बाद मौत के एक मामले को मृतकों की सूची में जोड़े जाने से देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,691 हो गई है.

मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.15 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है. कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 90.97 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है. इनमें से 1,36,315 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है. आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 17 मामलों की बढ़ोतरी हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!