कोलकाता क्राइमदेश

जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

असम से जाली नोटों को लाकर कोलकाता में खपाने के फ़िराक में थे दोनों आरोपी

कोलकाता न्यूज़ धमाका /// पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने 10 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अब्दुल रज्जाक खान (40) और शहर अली (43) के तौर पर हुई है। एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस वी. सोलेमन नेशा कुमार ने बताया कि दोनों तस्करों को सोमवार अपराह्न मैदान थाना अंतर्गत डफरिन रोड पर घेरकर दबोचा गया। इनके पास जाली नोटों की मौजूदगी की सूचना पहले से मिल गई थी।

तलाशी लेने पर उनके पास से 2000 रुपये के 500 जाली नोट बरामद किए गए जबकि गुणवत्ता बहुत ही उम्दी है। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें मंगलवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया जहां से सात फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इनसे पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!