मध्यप्रदेश

गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट, 6 लोग घायल, मनोरंजन कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

उज्जैन न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश के उज्जैन के अंकपात मंगलनाथ रोड पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 6 लोग घायल हो गए हैं. मनोरंजन कार्यक्रम के सैर सपाटा में यह हादसा हुआ है. बैलून में हवा भरने वाले गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे और युवक मौजूद थे. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

उज्जैन के अंकपात मंगलनाथ मार्ग पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया. यहां बलून में हवा भरने का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया. ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. जमीन पर गड्ढा भी हो गया. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बम डिस्पोजल स्कॉड भी घटना स्थल पर पहुंच गई.

शहर में रविवार सुबह अंकपात मंगलनाथ मार्ग पर सैर सपाटा मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन होता है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचते हैं. सुबह भी कार्यक्रम चल रहा था. यहां अलग-अलग जगह पर अलग-अलग आयोजन हो रहे थे. बच्चों के मनोरंजन के लिए दुकानें भी लगी हुई थी. ऐसे में बैलून में हवा भरकर बेच रहे एक व्यापारी के गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया.

घटना के दौरान बच्चे और युवा आसपास खड़े हुए थे. ब्लास्ट इतना भीषण था कि करीब आधा दर्जन लोग चपेट में आ गए. घटना स्थल पर नगर निगम सभापति सोनू गहलोत मौजूद थे. तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!