देश

 PM मोदी बोले- हमनें बेकार 1500 से ज्यादा कानूनों को खत्म किया, छोटी-छोटी गलतियों पर जेल डालने की प्रथा को खत्म किया

 न्यूज़ धमाका – देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा झंडा फहरा दिया है। यह 11वीं बार है, जब प्रधानमंत्री लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराया। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने हमने देशवासियों के लिए 1500 से ज्यादा कानूनों को खत्म कर दिया, ताकि लोगों को इस जंजाल में फंसना ना पड़े। हमने छोटी-छोटी गलतियों की वजह से लोगों को जेल में धकेलने वाले कानूनों को भी खत्म किया। आपराधिक कानून को बदला गया है। मैं हर पार्टी के प्रतिनिधि से आह्वान करता हूं कि वे हमारे इज ऑफ लिविंग मिशन में कदम उठाने के लिए मदद करें।

जनता ने हमें तीसरी बार सेवा का मौका दिया, मैं करता हूं कोटि-कोटि नमन

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल बाद जनता में हमें लगातार तीसरी बार देश सेवा का मौका दिया। जनता के आशीर्वाद में मेरे लिए सिर्फ एक संदेश है- जन-जन की सेवा, हर परिवार की सेवा, हर क्षेत्र की सेवा और इसे लेकर के विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचना। लाल किले की प्राचीर से मैं देशवासियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

हर परिवार की सेवा के साथ विकसित भारत का सपना

60 साल बाद लगातार तीसरी बार आपने हमें देशसेवा का मौका दिया। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद में मेरे लिए एक ही संदेश है। जन-जन की सेवा, हर परिवार की सेवा, हम इस शक्ति को साथ लेकर विकसित भारत के सपने को लेकर चलना है। हम सभी का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!