
अलीराजपुर न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर 15 फिट नीचे नाले में गिर गई. इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई है. जबकि करीब 28 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. जिसमें 7 बच्चे भी शामिल है.
जानकारी के मुताबिक बस गुजरात से आ रही रही थी. तभी बस अनियंत्रित होकर चांदपुर कस्बे के लखोदरा नदी में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद बस चालक कूदकर फरार हो गया. वहीं स्टेरिंग फेल हो जाने और कोहरे के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है.

बस के पुल से नीचे गिरने से करीब 28 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. जिसमें 7 बच्चे भी शामिल है. स्थानीय लोगों और प्रसाशन की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर कलेक्टर-एसपी पहुंचे हुए हैं. जेबीसी की मदद से बस को उठाया गया. राहत और बचाव कार्य जारी है.


