बलौदाबाजारछत्तीसगढ

बलौदाबाजार : डाक विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना हेतु विशेष शिविर

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// जिले में बालिकाओं के सुखद भविष्य के लिये जिला मुख्यालय स्थित डाक विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते खोले जाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर 8 से लेकर 12 फरवरी तक आयोजित होगी।

ALSO READ : गरियाबंद : नक्सलियों ने झरझरा बांध निर्माण कार्य बंद करने दी चेतावनी

जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना के साथ ही,आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेशन,पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार इनरोलमेंट,दो एवं चार पहिया वाहनों का बीमा हेल्थ इनशोरेंस से संबंधित भी कार्य होंगे। शहर वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पालक जिनके यहां बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना का खाता नही खुला है वे सभी सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेकर बच्चियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित सकते है। इस संबंध में डाकपाल बलौदाबाजार ने बताया की खाता खोले जाने हेतु बालिका का जन्म प्रमाण पत्र एवं पालक का आधार तथा पेन कार्ड तथा तीन फोटो की आवश्यकता होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!