
बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 4 सितंबर को जोंक नदी किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या भतीजे और उसके दोस्त ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, मृतक का भतीजा डिगेश साहू (19 वर्ष) अपने चाचा शिवप्रसाद साहू (36 वर्ष) की गुस्सैल प्रवृत्ति और घर में होने वाले लगातार विवादों से परेशान था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने दोस्त आकाश निर्मलकर (20 वर्ष) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
कैसे की हत्या
1 सितंबर को दोनों आरोपी शराब पिलाने के बहाने चाचा को मोटरसाइकिल से जोंक नदी किनारे ले गए। वहां नशे की हालत में चाकू और टंगिया से वार कर उसकी हत्या की और शव को रेत में दफना दिया।
शव मिलने से खुला राज़
कुछ दिनों बाद नदी का पानी बढ़ने से शव बाहर आ गया और घटना का खुलासा हुआ। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई।
पुलिस की कार्रवाई
कसडोल पुलिस और साइबर सेल ने आरोपियों को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।



