
रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की पहली बैठक 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर में आयोजित होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होने वाली इस बैठक में सभी 14 मंत्री शामिल होंगे। पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को हुई थी।
पिछली बैठक में लिए गए अहम फैसले
- चना वितरण:
आदिवासी और माडा पॉकेट क्षेत्र के परिवारों को हर माह मिलने वाला 2 किलो चना अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म से न्यूनतम सर्विस चार्ज पर खरीदा जाएगा।- जुलाई से नवंबर 2025 तक छूटे हुए लाभार्थियों को दिसंबर 2025 तक चना दिया जाएगा।
- आईटी हब को बढ़ावा:
नवा रायपुर में 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आईटी/आईटीईएस उद्योग को दी जाएगी, जिससे निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
