छतीसगढ़बालोद

9 साल से फरार चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर ओडिशा से गिरफ्तार, सैकड़ों निवेशकों को लगाया था करोड़ों का चूना

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी कर 9 साल से फरार चल रहे चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर काली प्रसाद मिश्रा को पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी माइक्रोलिजिंग एंड फंडिंग लिमिटेड और माइक्रोफाइनेंस कंपनी के जरिए सैकड़ों निवेशकों से अधिक ब्याज और मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी की थी।


पुलिस ने बनाई थी विशेष टीम

  • एसपी के आदेश पर एएसपी मोनिका ठाकुर और डीएसपी देवांश सिंह राठौर के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई।
  • तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई।
  • भुवनेश्वर पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।

करोड़ों की ठगी का मामला

  • 2016 में बालोद थाने में धारा 420, 467, 468, 471, 406 समेत चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था।
  • आरोपी 2014 से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में छोटे-छोटे रोल कर जीवनयापन कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: काली प्रसाद मिश्रा
  • उम्र: 39 वर्ष
  • पता: भुवनेश्वर, उड़ीसा
  • पद: पूर्व डायरेक्टर, माइक्रोलिजिंग एंड फंडिंग लिमिटेड, माइक्रोफाइनेंस कंपनी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!