छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात: भतीजे ने चाचा की हत्या कर नदी किनारे दफनाया शव

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कसडोल थाना क्षेत्र में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को जोंक नदी किनारे रेत में दफना दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को ग्राम मोतीपुर गौठान के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई थी। जांच में मृतक की पहचान शिवप्रसाद साहू (36 वर्ष) के रूप में हुई। शव के दोनों हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले।

ऐसे रची गई साजिश

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में मृतक का भतीजा डिगेश साहू (19 वर्ष) मुख्य आरोपी निकला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चाचा के गुस्सैल स्वभाव और परिवार में विवादों से परेशान होकर उसने अपने दोस्त आकाश निर्मलकर (20 वर्ष) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

1 सितंबर को दोनों आरोपियों ने शिवप्रसाद को जोंक नदी किनारे ले जाकर पहले शराब पिलाई, फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!