छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदा बाजार: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का मामला

नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने का है आरोप

बलौदा बाजार न्यूज धमाका – कसडोल में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समीर धृतलहरे (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ग्राम गोरधा का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, घटना 5 अक्टूबर दोपहर हुई। पीड़िता साइकिल से घर लौट रही थी, तभी आरोपी पल्सर बाइक से उसके पास आया, रास्ता रोककर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी दी। बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना कसडोल में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 127(1), 296, 351(3), 74 बीएनएस और 08 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी जब्त कर ली। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!