छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदा बाजार: एग्री स्टेक पंजीयन की तारीख बढ़ी, किसान 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

एग्री स्टेक में पंजीयन करने की तारीख बढ़ी

बलौदा बाजार न्यूज धमाका – बलौदा बाजार जिले में एग्री स्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि अब तक 1 लाख 45 हजार किसानों का पंजीयन पूरा हो चुका है, जबकि केवल 15 हजार किसान शेष हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष किसानों का पंजीयन जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपना पंजीयन कर लें, ताकि उन्हें फसल संबंधित योजनाओं और अनुदानों का पूरा लाभ मिल सके।

एग्री स्टेक प्लेटफॉर्म:
एग्री स्टेक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो किसानों का एकीकृत डिजिटल डेटाबेस तैयार करता है। इसके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, कृषि ऋण, बीमा और बाजार संबंधी सुविधाओं का लाभ सीधे मिलता है। राज्य सरकार की मदद से किसानों को एक विशिष्ट किसान आईडी (Unique Farmer ID) प्रदान की जाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!