छतीसगढ़बलौदाबाजार

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा: कमल फूल तोड़ते समय गहरे पानी में डूबा युवक, मौत

Ganesh immersion

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूजा के लिए कमल फूल लाने तालाब में उतरा 21 वर्षीय कपिल साहू गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूजा के लिए गया था तालाब में

यह घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी की है। रविवार सुबह कपिल साहू अपने दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन की तैयारी में जुटा था। पूजा के लिए कमल फूल लाने वह तालाब में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह बाहर नहीं निकल सका।

ग्रामीणों ने की बचाने की कोशिश

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में कूदकर कपिल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!