छतीसगढ़दुर्ग

मामूली विवाद पर नशेड़ी ने चाऊमिन सेंटर संचालक के सिर पर मारा गैस सिलेंडर, मौके पर मौत

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद एक नशेड़ी युवक ने चाऊमिन सेंटर संचालक के सिर पर गैस सिलेंडर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गाली देने से मना करने पर भड़का आरोपी

चश्मदीदों के मुताबिक, मुंबई वेज चाऊमिन सेंटर के संचालक शंभू सागर ने आरोपी भूपेंद्र सागर को गाली-गलौज करने से रोका था। इस पर भूपेंद्र गुस्से में आ गया और पास में रखा गैस सिलेंडर उठाकर शंभू सागर के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

वारदात के बाद मौके से फरार, पुलिस ने पकड़ा

घटना वार्ड नंबर 39 बैजनाथ पारा में कलेक्टर ऑफिस के पीछे हुई। सिलेंडर का वार इतना गंभीर था कि शंभू सागर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी भूपेंद्र वारदात के बाद फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

आरोपी की हरकतों से पहले से परेशान थे लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूपेंद्र नशे का आदी था और उसकी हरकतों से मोहल्ले के लोग पहले से ही परेशान थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!