छतीसगढ़रायपुर

सड़क दुर्घटना में घायलों से मिले सीएम साय, दी 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

एम्स पहुंचे सीएम साय

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल विशंभर यादव और नीलू गुप्ता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों के बेहतर इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सीएम साय ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशंभर यादव की पत्नी उषा यादव से भी बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।


लुत्ती बांध टूटने पर जताई नाराज़गी

बैठक के दौरान सीएम साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।


जल संसाधन विभाग की बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने, बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 का पालन करने और जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में 04 वृहद, 357 लघु और 300 एनीकेट परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। साथ ही 1036 जीर्णोद्धार कार्यों समेत कुल 1697 परियोजनाओं पर करीब ₹8966 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!