छतीसगढ़अंबिकापुर

समाज के दबाव के बाद हुई गिरफ्तारी पटना में पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी : घर में काम करने वाली आदिवासी किशोरी से किया रेप

06 अगस्त 2026 //

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – भफौली गांव की 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तरुण जायसवाल को आखिरकार पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है

 भफौली गांव की 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तरुण जायसवाल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार की पटना पुलिस ने आरोपी को उसकी एक महिला मित्र के साथ पकड़ा। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस की टीम पटना पहुंच गई है और आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंबिकापुर लाया जा रहा है। देर रात तक उसके सरगुजा पहुंचने की संभावना है।

एक दिन पहले सड़कों पर उतरा था सर्व आदिवासी समाज

आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर बुधवार 5 अगस्त को सर्व आदिवासी समाज ने अंबिकापुर में उग्र प्रदर्शन किया था। बड़ी संख्या में समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

कलेक्टर कार्यालय के बाहर दिया था धरना

विरोध प्रदर्शन के दौरान समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने धरने पर बैठ गए थे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था और अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था।

पटना में दबिश देकर मिली सफलता

इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली और फरार आरोपी तरुण जायसवाल को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ वहां छिपा हुआ था। पटना पुलिस की कार्रवाई के बाद सरगुजा पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अंबिकापुर में की जाएगी।

पीड़िता को न्याय मिलने की बढ़ी उम्मीद

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार और सर्व आदिवासी समाज ने राहत की सांस ली है। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!