छतीसगढ़बलौदाबाजार

भाटापारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान में शिक्षक सम्मान समारोह, अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सम्मान समारोह: अपर कलेक्टर बोले- मजबूत राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – जिले के भाटापारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। “शिक्षक-ज्ञान, संस्कार व प्रेरणा के स्रोत” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और आमजन शामिल हुए।

अपर कलेक्टर बोले – शिक्षक हैं जीवन के सच्चे मार्गदर्शक
समारोह के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता ने शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शिक्षक जीवन को दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे स्वयं एक स्थान पर खड़े रहकर अपने शिष्य को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। शिक्षा ही विद्यार्थी के जीवन को सफल और सार्थक बनाती है।”

मजबूत राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम
तहसीलदार यशवंतराज ने कहा, “शिक्षक ही हमारे देश के नवनिहालों को तैयार करते हैं और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका अहम होती है। हर व्यक्ति की सफलता में किसी न किसी शिक्षक का योगदान अवश्य होता है।”

संस्कार और अध्यात्म की शिक्षा
नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था अध्यात्म और संस्कृति के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कारित समाज की ओर अग्रसर कर रही है।

संस्थान की ओर से मंजू दीदी ने 250 से अधिक उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षक बच्चों के चरित्र का निर्माण करते हैं और स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं।”

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसडीओपी तारेश साहू, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगपा प्रकाश और खाद्य विभाग की सभापति दीपा दशरथ साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!