छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाज़ार में फिर भालू का हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

घायल ग्रामीण

बलौदाबाज़ार न्यूज धमाका – जिले के बार नवापारा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे ग्राम रवान में रविवार को भालू ने खेत की रखवाली करने जा रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। घायल ग्रामीण की पहचान बैसाखू यादव के रूप में हुई है। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। लगातार हो रहे भालुओं के हमलों से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। अब लोग न केवल जंगल, बल्कि खेत-खलिहान जाने से भी डर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में रवान, मोहदा और कौहाबहरा गांवों में भी कई ग्रामीण भालुओं के हमलों का शिकार हो चुके हैं। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!